समागम 14 दिसबंर को
कपूरथला|सृजना केंद्रकी बैठक अध्यक्ष कुलवंत सिंह औजला महासचिव सुरजीत सिंह साजन की अध्यक्षता में हुई। बैठक के दौरान मीडिया इंचार्ज सुखविन्दर मोहन ने बताया कि वार्षिक प्रीतम कौर कल्हर यादगारी पुरस्कार इस बार प्रसिद्ध लेखक अमरजीत हेयर को दिया जाएगा। समागम 14 दिसंबर सुबह 10 बजे सृजना केंद्र विरसा विहार में होगा। कुमार आशु, मंगल सिंह भंडाल, जसबीर सिंह वाटावाली, जसविन्द्र सिंह, प्रो. सिरदूल सिंह औजला भी मौजूद थे।