पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विश्व कबड्डी कप में इंडियन टीम में जिले के पांच खिलाड़ी

विश्व कबड्डी कप में इंडियन टीम में जिले के पांच खिलाड़ी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पांचवेंवर्ल्डकबड्डी कप के मैच पहली बार सुल्तानपुर लोधी के गुरु नानक स्टेडियम में भी होंगे। पुरुषों में भारत-अमेरिका और महिलाओं में भारत-डेनमार्क की टीमों में मैच होंगे। शहर के लिए कबड्डी वर्ल्ड कप इसलिए भी खास है क्योंकि भारतीय पुरुषों की कबड्डी टीम में पांच खिलाडी कपूरथला जिले से संबंधित हैं। टीम की कप्तानी भी कपूरथला के धावी संदीप सुर्खपुर ही कर रहा है। सुल्तानपुर लोधी से भारतीय टीम में 4 प्लेयर हैं। एक खिलाड़ी कपूरथला विस क्षेत्र से है। पहले विश्व कप में पहला जफ्फा लगाने वाले प्रसिद्ध जाफी सुखजीत सुक्खा भंडाल दोना पांचवीं बार विश्व कबड्डी कप में चुने गए। दूसरे विश्व कबड्डी कप में बैस्ट धावी का खिताब जीतने वाले गांव खीरावाली के गगनजीत गग्गी और सुरखपुर के ही जाफ्फी संदीप यादा भी टीम में हैं। गांव सुरखपुर जो कबड्डी के क्षेत्र में विश्व स्तरीय नाम रखता है। गांव के प्रसिद्ध धावी मंगी सुरखपुर, गांधी सुरखपुर, संदीप पंडित कबड्डी में अपनी धाक जमा चुके हैं। पिछले विश्व कपों और वेब कबड्डी लीग में भी सुर्खपुर के खिलाड़ियों ने अपनी अलग पहचान बनाई है। संदीप यादा वेव कबड्डी लीग ने विश्व का दूसरा अधिक जफ्फे लगाने वाला जाफी बन चुका है। उनके गांव का रणजोध योधा जो पहली बार विश्व कप खेल रहे हैं, ने भी वेव कबड्डी लीग में भी शानदार प्रदर्शन किया था। पहले विश्व कबड्डी कप में भी गांव सुरखपुर के ही पांच खिलाडी भारतीय टीम में खेले थे।

यादविंदर यादा

रणजोध जोधा

सुक्खा भण्डाल

कप्तान संदीप सुरखपुर

गगनदीप गगी खीरावाल

खेलकूद