- Hindi News
- डॉक्टर खिंदर ने लाइब्रेरी की डीडी पावर्स संभाली
डॉक्टर खिंदर ने लाइब्रेरी की डीडी पावर्स संभाली
कपूरथला|गुरु नानकजिला लाइब्रेरी कार्यालय में नवनियुक्त डीडीओ डाॅ. विजय खिंदर के नेतृत्व में लाइब्रेरी कमेटी की बैठक हुई। लाईब्रेरियन स्वराज कौर ने सरकारी कालेज में कार्यरत एसोसिएट प्रो. डाक्टर विजय कुमार खिंदर का अभिनंदन किया और कहा कि लाइब्रेरी के विकास के लिए जरूरी था कि उन्हें कोई अच्छा नेतृत्व मिले। बैठक में प्रिंसीपल केवल सिंह, त्रैमासिक सुभासिक के संपादक जंग बहादुर सिंह घुम्मण, जीत सिंह ढिलवां, राजीव कौशल मुस्तफाबाद, निर्मल सिंह, हैड मास्टर रजिंद्र सिंह, सतनाम सिंह, अमरजीत सिंह, हरचरण सिंह, साहित्यकार चन्न मोमी, इंस्पेक्टर तरलोक सिंह बाजवा, कुलवंत सिंह रंधावा, सुखजिन्दर सिंह रंधावा मौजूद थे।