- Hindi News
- छात्रों के उज्जवल भविष्य के लिए हमेशा प्रयासरत है फ्यूचर प्वाइंट एजुकेशन संस्था : कालिया
छात्रों के उज्जवल भविष्य के लिए हमेशा प्रयासरत है फ्यूचर प्वाइंट एजुकेशन संस्था : कालिया
कपूरथला | विद्यार्थियोंेके उज्जवल भविष्य के लिए फ्यूचर प्वाइंट एजूकेशन टैक प्राइवेट लिमिटेड हमेशा ही अपनी बेहतर सेवाए प्रदान करता रहा है और आगे भी इसी तरह शिक्षा प्रणाली के प्रसार और सरल बनाने में प्रयास करता रहेगा। यह शब्द फ्यूचर प्वाइंट एजूकेशन टैक प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग निर्देशक लविश कालिया ने एक बातचीत दौरान कहे। उन्होंने बताया कि फ्यूचर प्वाइंट द्वारा स्पोकन इंगलिश, आईलेट्स करवाने के लिए विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक द्वारा शिक्षा प्रदान की जाती है। फ्यूचर प्वाइंट सेंटर द्वारा की गई ट्रेनिंग के चलते विद्यार्थी विदेशों में जाकर अपने देश का नाम रोशन कर और विदेशी कालेजों में शिक्षा ग्रहण कर भारत का गौरव विदेशों में बढ़ाया है। वही सैंटर द्वारा बच्चो में कम दर फीस ली जाती है। लविश कालिया ने बताया कि फयूचर प्वाइट एजूकेशन द्वारा बच्चो को आईलैटस के अलावा अन्य कोर्स भी करवाए जाते है।