पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सही जानकारी मतलब एड्स से बचाव

सही जानकारी मतलब एड्स से बचाव

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पूर्णसहीजानकारी से व्यक्ति एड्स जैसी जानलेवा बीमारी से सुरक्षित रह सकता है। ये शबद सरकारी हाई स्कूल तलवंडी पाई स्कूलों में विश्व एड्स दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित सेमिनार में प्रिंसीपल आशा रानी ने कहे। सेमिनार में विभिन्न कक्षाओं के विद्यार्थियों ने एड्स के लक्षण और रोकथाम पर अपने विचार प्रस्तुत कर श्रोताओं को जागरूक किया।

इस विषय पर बच्चों के पेटिंग और वाद विवाद मुकाबले भी करवाए गए जिससे विजेता छात्रों को प्रिंसीपल आशा रानी में पुरस्कृत किया।

ईको इंचार्ज मानवजोत जोली ने छात्रों को नशों से परहेज करने का संकल्प दिलाते हुए कहा कि नशे और एड्स में आपसी संबंधी खतरनाक है। इस अवसर पर स्कूल स्टाफ में सूरत सिंह, नरिंदर सिंह, रविंदर कौर, हरप्रीत कौर, कर्मजीत कौर, सुखविंदर कौर, रुपिंदर कौर, गुरविंदर सिंह, बंत सिंह आदि उपस्थित थे।