पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • संत आसाराम बापू आश्रम के सदस्यों ने शहर में निकाली जागृति यात्रा

संत आसाराम बापू आश्रम के सदस्यों ने शहर में निकाली जागृति यात्रा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
संतआसारामबापू आश्रम कपूरथला द्वारा हिंदू संस्कृति की रक्षा, गो हत्या को रोकने, गंगा की महिमा के प्रचार के लिए, गीता का ज्ञान घर-घर पहुंचाने के लिए और साधु संतों के खिलाफ हो रहे षंडयत्र के विरोध में आश्रम के सदस्यों की ओर से शालीमार बाग से राष्ट्र जाग्रति यात्रा निकाली गई। इस यात्रा के दौरान बजरंग दल के प्रांतीय अध्यक्ष नरेश पंडित, अशोक अग्रवाल, सुभाष मुकरंदी, गऊ रक्षा के प्रमुख राजू सूद और विहिप प्रमुख राकेश चोपड़ा विशेष तौर पर शामिल हुए। आश्रम के उत्तर भारत के संचालक अव्यक्त भाई ने बताया कि आश्रम द्वारा भारतीय संस्कृति को घर-घर पहुंचाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि यह यात्रा पठानकोट, गुरदास पुर, अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना अन्य कई जगहों में निकाली जा रही हैं। इस अवसर पर डा. दिनेश आनंद, राजीव आनंद, रमेश कुमार, सुभाष कालिया, देस राज, महेश नंद किशोर, रामपाल, अमरजीत अरोड़ा अन्य उपस्थित थे।

जागृति यात्रा निकालते हुए संत आसाराम बापू आश्रम के सदस्य। -भास्कर