पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अाशीष बने िमस्टर परफेक्ट और जसदीप बनी िमस परफेक्ट

अाशीष बने िमस्टर परफेक्ट और जसदीप बनी िमस परफेक्ट

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जीटीबीइंटरनैशनलसीसे स्कूल अजीत नगर में 11वीं कक्षा के विद्यार्थियों द्वारा 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को विदायगी पार्टी स्कूल के चेयरमैन गुरमिंदर सिंह झीता, मैनेजिंग डायरेक्टर मैडम मनदीप कौर, स्कूल प्रबंधक जगतार सिंह झीता, प्रधानाचार्या ऊषा रात्रा की अध्यक्षता में दी गई। मंच का संचालन 11वीं कक्षा की छात्रा आंचल, सुमनदीप मनप्रीत कौर द्वारा किया गया।

विदायगी पार्टी के अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर समय बांधे रखा। पार्टी का आरंभ छात्राओं द्वारा स्वागत गीत गाकर किया गया। 11वीं कक्षा की छात्रा मनजोत कौर ने प्रेम र| धन पाओ नामक गीत पर सुंदर डांस गरिमा गुरप्रीत कौर द्वारा प्रस्तुत किए गए भंगड़े ने सबका मनमोह लिया। इसके उपरांत 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए गेम्स का आयोजन किया गया, जिसमें जीतने वाले विद्यार्थियों को गिफट देकर मानित किया गया। मुख्य आकर्षण का केंद्र 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों की माडलिंग रही। जिसमें अपनी प्रतिभा तथा ज्ञान का प्रदर्शन करते हुए अनंत अग्रवाल को मिस्टर जीटीबी चंदनप्रीत कौर को मिस जीटीबी, आशीष को मिस्टर परफैक्ट जसदीप को मिस परफैक्ट, गुरजंट सिंह को मिस्टर फेयरवैल अविनाश को मिस फेयरवैल चुना गया। इस मौके पर प्रधानाचार्या ऊषा रात्रा ने बच्चों को उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रत्येक विद्यार्थी को अपना जीवन लक्ष्य इसी आयु में निर्धारित करना चाहिए और अपने ध्यान को अपने लक्ष्य की ओर केंद्रित करना चाहिए। पार्टी के अंत में 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों ने प्रधानाचार्या तथा स्कूल के समूह स्टाफ का धन्यवाद किया तथा कहा कि वह स्कूल में बिताए अपने समय को हमेशा याद रखेंगे।

समारोह दौरान अनंत अग्रवाल को मिस्टर जीटीबी चंदनप्रीत कौर को मिस जीटीबी, आशीष को मिस्टर परफैक्ट जसदीप को मिस परफैक्ट, गुरजंट सिंह को मिस्टर फेयरवैल अविनाश को मिस फेयरवैल के िखताब से सम्मानित करते हुए स्कूल प्रबंधक जगतार सिंह झीता।

खबरें और भी हैं...