मांगें मनवाने के लिए संघर्ष तेज करेंगे : बलदेव बुट्टर
मास्टरकैडरयूनियन की बैठक प्रांतीय संयुक्त सचिव हरप्रीत खुंडा, जिला अध्यक्ष रणजीत विर्क, जिला प्रैस सचिव संदीप कुमार रणवीर परमार के नेतृत्व में गुरुद्वारा साहिब संत बाबा प्रेम सिंह जी मुराले वाले बेगोवाल में हुई।
इसमें प्रांतीय अध्यक्ष बलदेव सिंह बुट्टर मुख्य मेहमान जिला प्रधान अमृतसर प्रभजिंदर सिंह, यूनियन के संस्थापक सदस्य साहिब रणजीत सिंह, राज्य प्रैस सचिव बरनाल सिंह विशेष मेहमान के रूप में शामिल हुए। प्रांतीय अध्यक्ष बुट्टर ने यूनियन का कैलेंडर पदाधिकारियों सदस्यों की मौजूदगी करते कहा कि ज्वलंत मांगों को मनवाने हेतू संघर्ष तेज किया जाएगा। प्रांतीय संयुक्त सचिव हरप्रीत खुंडा ने संबोधन ने कहा कि अध्यापक मसलों को जल्द हल करवाया जाएगा। इस विशाल समारोह को प्रबंधक सेवाएं देकर सुखविंदर सिंह रूबी ने खास योगदान दिया। इस मीटिंग में ब्लाक अध्यक्ष रजिंदर बट्टू, जगतार सिंह नडाली, नरेश कोहली, हरजिंदर गोगना, वरिंदर सिंह नडाली, मलकीत सिंह, सतबीर सिंह, अपार सिंह, प्रीतम सिंह, विनोद अरोड़ा, यादविंदर, जगतार, मलकीत गिल, दविंदर सिंह, बलविंदर, रजिंदर शर्मा, मलकीत भदास, करनैल सिंह, दलजीत सिंह, तरलोचन सिंह, चरणजीत सिंह, दलजीत सिंह, जोगिंदर, निशान सिंह, निरकौय सिंह, कुलविंदर सिंह, जसविंदर सिंह, भूपेन्द्र सिंह भट्टी, बलजीत सिंह, तरसेम संधू, जगतार विर्क, अशोक कुमार, ठाकुर सिंह, हरपाल सिंह, सुरिंदर जीत सिंह, सतपाल, राजपाल, हरजिंदर सिंह, अमरजीत सिंह, जसविंदर पाल, अमित भारद्वाज, जेपी मौली, नरेश कोहली, दविंदर पब्बी, विनोद, मनोहर सिंह, हरकमल सिंह, सतविंदर सिंह उपस्थित थे।
मास्टर केडर यूनियन का कैलेंडर प्रांतीय अध्यक्ष बुट्टर कलैंडर रिलीज करते।