पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दादी के लिए दवा लेने जा रहे युवक पर हमला, जख्मी

दादी के लिए दवा लेने जा रहे युवक पर हमला, जख्मी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कपूरथला| गांवखुखरैण में दादी के लिए दवा लेने जा रहे युवक पर पुरानी रंजिश के चलते गांव के कुछ युवकों ने तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया है। सिविल अस्पताल में भर्ती जख्मी 20 वर्षीय हरमिंदर सिंह ने बताया कि सोमवार देर रात उसकी दादी की तबियत अचानक बिगड़ गई। वह गांव में निजी डाक्टर के क्लीनिक पर दवाई लेने पैदल जा रहा था तो रास्ते में खड़े गांव के 4-5 युवकों ने उसे रोक लिया। पहले मारपीट की बाद में तेजधार हथियारों से हमला कर जख्मी कर दिया। उसे सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।