- Hindi News
- लाइफ में शांति चाहते हो तो पहले मन को शांत रखो
लाइफ में शांति चाहते हो तो पहले मन को शांत रखो
विश्वशांतिदिवस के अवसर पर डिप्स कालेज आफ एजुकेशन ढिलवां में संगोष्ठी करवाई गई। इसमें शांति स्थापित करने में अहम योगदान देने वाले नेल्सन मंडेला, मदर टेरेसा, पंडित जवाहर लाल नेहरु, महात्मा गांधी दलाईलामा आदि के विषय में अपने विचार प्रस्तुत किए।
मिस हेमा, शालू सैनी ने शांति की शुरूआत मन को शांत रखने से करने को कहा। स्टूडेंट रुचिका दत्त ने मदर टैरेसा के त्याग, प्रेम, सेवा ओर जीवन शैली पर प्रकाश डाला। साक्षी अरोड़ा ने महात्मा गांधी के अहिंसावाद ओर मनुष्य प्रेम के बारे में विचार पेश किए। जगदीप सिंह ने आज के जीवन में विश्व शांति की आवश्यकता और महत्व पर जोर दिया। कॅालेज के प्रिंसिपल डा कंचन कोहली ने बताया कि शांति की शुरुआत घर से, समाज से, राज्य से और राष्ट्र से हो सकती है। विश्व शांति के लिए प्रत्येक पड़ाव को समझ कर आगे बढ़ना होगा।