पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नत्थू चाहल में कबड्डी खेल मेला 26 को, कई मुकाबले करवाए

नत्थू चाहल में कबड्डी खेल मेला 26 को, कई मुकाबले करवाए

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गांवनथूचाहल में शहीद भगत सिंह स्पोर्ट्स क्लब की ओर से एक दिवसीय कबड्डी खेल मेला सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल नत्थूचाहल की ग्राउंड में 26 सितंबर दिन शुक्रवार को करवाया जा रहा है। पूर्व सरपंच जत्थेदार जरनैल सिंह चाहल, कबड्डी अध्यक्ष जोगिंदर सिंह जेबी ने बताया कि खेल मेले के दौरान कबड्डी ओपन गांव स्तर पर कबड्डी 70 किलो भार वर्ग के गांव स्तर बुलाई गई टीमों के मुकाबले करवाए जाएंगे। कबड्डी ओपन विजेता टीम को पहला ईनाम 31 हजार रुपए और उप विजेता टीमों को 21 हजार रुपए का नगद ईनाम और ट्राफी देकर सम्मानित किया जाएगा। कबड्डी 70 किलो भार वर्ग की विजेता टीम को पहला ईनाम 7 हजार रुपए ट्राफी, दूसरा स्थान 5 हजार रुपए और ट्राफी दी जाएगी। उन्होंने बताया कि कबड्डी ओपन का पहला ईनाम जसवंत सिंह चाहल की ओर से और दूसरा ईनाम मीरी पीरी क्लब बहरीन की ओर से दिया जाएगा। खेल मेले का उद्घाटन संत बाबा दया सिंह करेंगे। इनामों का वितरण जिला योजना कमेटी के चेयरमैन सर्बजीत सिंह मक्कड़ करेंगे। इस अवसर पर ब्लाक समिति सदस्य सतविंदर कौर, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष महिंदर सिंह, गुरुद्वारा बाबा राम जोगी पीर प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष सवरण सिंह, उपाध्यक्ष दर्शन सिंह शेख, जरनैल सिंह, गुरपाल सिंह, अमरजीत सिंह, सुरजीत सिंह, इंद्रजीत सिंह चाहल, सरपंच सुरिंदर कुमारी, मदन लाल, पलविंदर सिंह, सुरजीत सिंह, गुरदयाल सिंह, सुरजन सिंह, परमजीत सिंह, इंद्रजीत सिंह, बलविंदर सिंह बिल्ला, गुरमीत सिंह, कुंदन सिंह, शिंगारा सिंह, परमजीत सिंह, सुच्चा सिंह, परमजीत पम्मा, गुरचरन सिंह, सतनाम सिंह, हरविंदर सिंह चाहल, जसपाल सिंह, सतनाम सिंह, कुलविंदर सिंह, जसविंदर सिंह, जरनैल सिंह, सोखा बावा, सवरणजीत बरूा, सतपाल सिंह, गुरदेव सिंह, शिंदरपाल सिंह, मेजर सिंह, रामेश कुमार, अमन, गोपी, बलवंत सिंह, जसवंत सिंह आदि मौजूद थे।

खेल मेले संबंधी जानकारी देते जत्थेदार जरनैल सिंह चाहल जोगिंदर िसंह जेबी।