पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • धरना देकर वकील बाेले एडवोकेट सुरिंदर के हमलावरों पर कार्रवाई हो

धरना देकर वकील बाेले-एडवोकेट सुरिंदर के हमलावरों पर कार्रवाई हो

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिलाबारएसोसिएशन कपूरथला के सदस्य एडवोकेट सुरिंदर कुमार पर पिछले दिनाें हुए हमले के मामले में जिला पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की, इस बात से नाराज वकीलों ने मंगलवार काे सुबह 10 बजे से 1 बजे तक धरना दिया। बाद में नो वर्क डे रखा गया। वकील हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे थे। धरने पर मौजूद वकीलों ने एसएसपी को 2 दिन का समय दिया। कार्रवाई होने पर धरना प्रदर्शन को पंजाब स्तर पर ले जाने की चेतावनी दी।

पिछले दिनों शहर के वकील सुरिंदर कुमार निवासी गांव पम्मणा पर कुछ हमलावरों ने हुसैनपुर के पास हमला किया था। उन्हें चलती बस से नीचे उतार कर पीटा गया था। मंगलवार को मुजाहरा कर रहे वकीलों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने सिटी स्कैन की रिपोर्ट के आने के बाद मामले की धाराआें में इजाफा नहीं किया।

सिविल अस्पताल के पदाधिकारियों पर आरोप लगाया कि सुरिंदर कुमार अभी पूरी तरह ठीक नहीं हुए थे पर फिर भी उन्हें जबरन डिस्चार्ज कर दिया गया। इस बात से नाराज बार एसोसिएशन के सदस्यों ने अध्यक्ष एडवोकेट सर्बजीत सिंह वालिया के नेतृत्व में एसएसपी कार्यालय के बाहर सड़क पर प्रदर्शन किया। इसके बाद पूरा दिन नो वर्क डे रखा।

एसएमओ डा रोशन लाल से वकील को सिविल अस्पताल से जबरन डिस्चार्ज करने के संबंध में उनके मोबाइल पर बार बार संपर्क किया गया। तो उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया। मंगलवार को वकीलों के धरने के दौरान प्रधान सर्बजीत सिंह वालिया, सचिव रजत नंदा, बलजीत सिंह बाजवा, हरचरन सिंह वालिया, अशोक सभ्रवाल, युवराज सिंह काहलो, कर्मजीत सिंह थिंद, करनैल सिंह थिंद, एडवोकेट देव कृष्ण, राजबीर सिंह बावा, सतपाल वधावन, मनुदेव गौतम, राजीव पुरी, राकेश आनंद, एसएस मल्ली, वीके पुरी, तेजपाल सिंह वालिया, आरएस वालिया, पीयूष मनचंदा, संदीप सिंह, नितिन शर्मा, कुलवंत सहगल, प्रताप सिंह, विपन सभ्रवाल, जगविंदर सिंह, परमजीत सिंह काहलो, सुनीता धीर, प्रवीन कुमारी शर्मा, कर्मजीत सिंह थिंद मौजूद थे।

जख्मी वकील सुरिंदर कुमार।

केस दर्ज है,आरोपों की जांच की जाएगी : एसएसपी

^एसएसपीधनप्रीत काैर का कहना है कि इस मामले में पुलिस ने पहले ही केस दर्ज किया है लेकिन अब बार एसोसिएशन आरोप लगा रही है, उस पर जांच की जाएगी।

दो दिन में मांगें मानीं तो एसएसपी की बदली करो

वकीलोंने कहा कि यदि सुरिंदर कुमार के मामले को लेकर उनकी मांगों को 2 दि