- Hindi News
- सुविधा सेंटर कर्मचारियों ने काले बिल्ले लगाकर किया काम
सुविधा सेंटर कर्मचारियों ने काले बिल्ले लगाकर किया काम
प्रदेशसरकारकी कर्मचारी विरोधी नीतियों के खिलाफ सुविधा सेंटर के कर्मचारियों ने काले बिल्ले लगा कर सरकार के खिलाफ मुजाहरा किया। सुविधा यूनियन कपूरथला के अध्यक्ष सुखजिंदर सिंह ने बताया कि सुविधा केंद्र के कर्मचारी कम सैलरी के चलते पहले भी सरकार के खिलाफ कई बार प्रदर्शन कर चुके हैं पर सरकार इन सुविधा कर्मचारियों की मांगों पर कोई ध्यान नहीं दे रही।
सुविधा कर्मचारियों ने अपनी जिंदगी के 10 साल इन सेंटरों को कामयाब करने में लगा दिए पर सरकार उनका ही हक मार रही है। सुविधा यूनियन के अध्यक्ष सुखजिंदर सिंह ने कहा कि अगर पंजाब सरकार ने कर्मचारियों को रेगुलर किया तो आने वाले दिनों में संघर्ष तेज किया जाएगा। इस अवसर पर यूनियन के अध्यक्ष सुखजिंदर सिंह, हरमीत सिंह, अमरजीत सिंह, नरिंदर कौर, कुलदीप कौर, हेमंत जोशी आदि उपस्थित थे।
सुविधा सैंटर के कर्मचारी काले बिल्ले लगा कर प्रदर्शन करते हुए। अगर पंजाब सरकार ने कर्मचारियों को रेगुलर किया तो आने वाले दिनों में संघर्ष तेज करेंगे।