- Hindi News
- गांव देसल के युवक से रंजिशन मारपीट, जख्मी
गांव देसल के युवक से रंजिशन मारपीट, जख्मी
गांवदेसल निवासी 26 वर्षीय युवक धार्मिक स्थान के पास गांव के ही 5-6 युवकों ने रंजिशन हमला कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। सिविल अस्पताल में जलविंदर सिंह निवासी देसल ने बताया कि वह गांव मंगूपुर में स्थित धार्मिक स्थान में माथा टेकने गया था। वहां पर गांव के 5-6 युवकोंं ने तेजधार हथियारों से उस पर हमला कर उसे गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। हमलावरों में से 2-3 युवको को वह जानता है, की पहचान उसने पुलिस को बता दी है।