पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गोरे मोड़ में आग लगने से 8 झुग्गियां जलीं

गोरे मोड़ में आग लगने से 8 झुग्गियां जलीं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कपूरथलाश्री गोइंदवाल साहिब मार्ग पर स्थित गांव गोरे मोड़ में स्थित झोपड़ पट्टी में दोपहर 1 बजे आग लग गई। 8 झुग्गियां जल कर राख हो गई। तीन लाख रुपए की नकदी और डेढ़ लाख रुपए का सामान भी जल गया। आग लगने के कारण का पता नहीं चल पाया।मंगलवार दोपहर 1 बजे के गोरे मोड़ पर स्थित झोपड़ पट्टी में अचानक आग लग गई। इस कारण 8 झुग्गियां पूरी तरह जल गई। फायर ब्रिगेड की टीम ने दो गाड़ियों की मदद से आग बुझाई। जिन मजदूरों की झुग्गियां जलीं है, उनमें मिखलेश माहतो, अर्जुन पासवान, जगदीप पासवान, फोरानी राम, मुकेश पासवान, कैलाश मेहतो, पूर्ण मेहतो, रोहानी राम शामिल हैं। मिखलेश ने बताया कि झुग्गियों में रखी उनकी 3 लाख रुपए थे, सामान भी जला। मिखलेश ने बताया कि आग दिन के समय लगी। इस कारण घर में मौजूद बच्चे घर के बाहर खेल रहे थे और वे सभी मेहनत मजदूरी करने के लिए विभिन्न गांवों में गए हुए थे। फायर मैन प्रभारी दलबीर सिंह ने बताया कि दोपहर 1 बजे उन्हें सूचना मिली कि गांव में झुग्गियों को आग लगी हुई है। उन्होंने फायर ब्रिगेड के टीम मेंबर्स जिनमें धीरज शर्मा, हरप्रीत सिंह, बलजिन्द्र सिंह, सुरिन्द्र मोहन शर्मा, काका आदि शामिल थे, मौके पर पहुंचे। कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाई गई। डीसी दलजीत सिंह मांगट ने नायब तहसीलदार पवन कुमार को मौके पर भेजा गया था।

कपूरथला श्री गोइंदवाल साहिब मार्ग पर स्थित गांव गोरे मोड़ पर स्थित झोपड पट्टी में लगी आग के बाद पीड़ित आग लगने का कारण बताते हुए।