हादसे में दो बहनें जख्मी
कपूरथला | कपूरथला-सुल्तानपुरलोधी मार्ग पर गांव ढुडियांवाल मोड पर अज्ञात वाहन की चपेट में आकर 2 सगी बहने गंभीर रुप से घायल हो गई। जख्मियों की पहचान 11वीं कक्षा की छात्रा बलजीत कौर 16 वर्षीय और 18 वर्षीय उसकी बड़ी बहन कुलजीत कौर निवासी गांव मंगा रोड़ा के रूप में हुई है। आरसीएफ में पढ़ने वाले बलजीत स्कूल से छुट्टी के बाद दो बजे अपनी बड़ी बहन कुलजीत कौर को एक्टिवा में पीछे बिठाकर वापिस घर लौट रही थी। जब वह गांव ढुडियांवाल मोड़ पर पहुंचीं तो अज्ञात वाहन ने उनकी एक्टिवा को टक्कर मार दी। दोनों एक्टिवा से गिर कर गंभीर रूप से जख्मी हो गई। जख्मियों को इलाज के लिए कपूरथला के सिविल अस्पताल पहुंचाया जाया जहां पर ड्यूटी डाक्टर कुलजीत सिंह और सर्जन डाॅ. राजीव पराशर ने प्राथमिक उपचार के बाद छात्रा बलजीत कौर की दशा गंभीर बताई और जालंधर रैफर कर दिया।