- Hindi News
- सांझा अध्यापक मोर्चा का शिष्टमंडल डीईओ से मिला
सांझा अध्यापक मोर्चा का शिष्टमंडल डीईओ से मिला
अध्यापकमोर्चे के जिला नेता कर्म सिंह और विनोद कपूर की अध्यक्षता में शिष्टमंडल डीइअो से मिला।
उन्होंने कहा कि सरकार टीचर्स के मामलों को लेकर टाल मटोल कर रही है। शिक्षा विभाग में तरक्कियों को लटकाया गया है। हजारों खाली पोस्टों पर रेगुलर भर्ती नहीं की जा रही, ठेके की भर्ती द्वारा कम पोस्टें ही भरी जा रही है। अध्यापको से गैर शैक्षणिक कार्य लेने बंद नही किए जा रहे और छापामार चैकिंगों से अध्यापकों के सम्मान को ठेस पहुंचाई जा रही है।
इस अवसर पर सुखदेव सिंह, बलविंदर भंडाल, चरनजीत सिंह, ज्योति, रजिंदर, तजिंदर सिंह, रजिंदर सिंह, सुरिंदर सेठी, बलवीर सिंह आदि उपस्थित थे।