पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ढिलवां आश्रम में सप्ताहिक सत्संग करवाया

ढिलवां आश्रम में सप्ताहिक सत्संग करवाया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दिव्यज्योति जागृति संस्थान की ओर से ढिलवां आश्रम में साप्ताहिक सत्संग के दौरान साध्वी लखविंदर भारती ने कहा कि जीवन एक संघर्ष है। एक पूर्ण गुरू ही है जो शिष्य को जीवन में आने वाली मुश्किलों से लडऩा सिखाता है। आज हमारी जिंदगी में छोटा सा दुख आता है तो हम अपना धैर्य खो बैठते हैं। केवल ब्रह्म ज्ञान ही है जिसके द्वारा हम अपने जीवन के लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं। इसलिए आज समाज को ऐसे ही पूर्ण संत की जरूरत है जो हमें ब्रह्मज्ञान प्रदान कर हमारे जीवन की सच्चाई को जगा दे। इसके साथ इस समागम में साध्वी नयना भारती ने मधुर भजनों के द्वारा संगत को मंत्रमुग्ध किया।

गांव ढिलवां में सत्संग दौरान प्रवचन करती हुई साध्वी लखविंदर भारती।