- Hindi News
- स्प्रिंग डेल्स स्कूल में झंडा दिवस मनाया
स्प्रिंग डेल्स स्कूल में झंडा दिवस मनाया
स्प्रिंगडेल्स पब्लिक स्कूल में सशस्त्र सेना झंडा दिवस बड़ी गर्मजोशी से मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल की मैनेजर दीपाली रंजन नंदा ने की।
जबकि चेयरमैन रंजन नंदा विशेषातिथि के रूप में उपस्थित हुए। छात्रों ने देश के शहीदों तथा अपाहिज हुए सैनिकों को याद करके उनके द्वारा दी गई कुर्बानियों को याद किया।
इसी तरह छात्रों ने सशस्त्र सेना झंडा दिवस का झंडा धारण करके यह साबित कर दिया कि वह लोग हमारे लिए कितने महत्वपूर्ण है जो देश के काम आते है।
अध्यापकों ने भी झंडा धारण किया तथा एक समूह ज्ञान गान प्रस्तुत किया। कार्यक्रम की प्रस्तुति में रजनी चोपड़ा, ममता, गुरनाम कौर ने विशेष योगदान दिया। अंत में विद्यालय के निर्देशक संजीव नंदा ने जयहिंद का नारा लगाकर सभी को उत्साहित कर दिया।
चेयरमैन ने सभी को देश के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि हरेक देशवासी को अपना कर्तव्य समझना चािहए