पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लिटल एंजल्स स्कूल में खेलोत्सव का आगाज़

लिटल एंजल्स स्कूल में खेलोत्सव का आगाज़

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लिटलएंजल्स को. एड. स्कूल में वार्षिक खेलोत्सव 2014 का आगाज़ किया गया। खेल उत्सव का उद्घाटन निर्देशिका किरण खिंडा ने किया। इस मौके छात्रों की ओर से मार्च पास्ट किया गया।

खेल उत्सव मेले में चारो सदनो अरावली, विंध्याचल, शिवालिक, कंजनजंगा सदनो के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। विभिन्न कक्षाओं के छात्रों के मध्य विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं करवाई गई। इसमें बाधा दौड़, लंबी कूद, ऊंची छलांग, हर्डल रेस, शाटपुट, डिस्कस थ्रो, 50 मीटर रेस, 100 मीटर रेस, जिप जैकेट तता बीन बैग रिले आदि दौड़ प्रतियोगिताएं करवाई गई।

निर्देशिका किरण खिंडा ने संबोधित करते हुए छात्र खिलाड़ियों को खेल को खेल भावना के लिए प्रेरित तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि खेलों से ही खिलाड़ियों का मानसिक शारीरिक विकास होता है। इसलिए हरेक छात्र को खेलों में हिस्सा लेना चािहए। उन्होंने कहा कि खेलों में हिस्सा लेने से हमें बहुत कुछ सीखने को मिलता है और हम में अनुशासन की भावना पैदा होती है।

लिटल एंजल्स को. एड. स्कूल में वार्षिक खेलोत्सव 2014 के आयोजन दौरान ऊंची छलांग लगाते हुए बच्चे।