- Hindi News
- फिलीपींस में संत सीचेवाल समेत 34 व्यक्तियों ने किया खूनदान
फिलीपींस में संत सीचेवाल समेत 34 व्यक्तियों ने किया खूनदान
फिलीपींसके दौरे दौरान वातावरण प्रेमी संत बलबीर सिंह सीचेवाल सहित 34 व्यक्तियों ने खूनदान किया। फिलीपींस के शहर पनकी में पहली बार पंजाबियों ने खूनदान कैंप का आयोजन किया। यह कैंप गुरु घर इंडियन निर्मल टैंपल पनकी में लगाया गया। इस मौके लोगों का फ्री मैडिकल चैकअप भी किया गया। संत बलबीर सिंह जी सीचेवाल ने मैडिकल कैंप में आए पंजाबियों को संबोधित करते हुए कहा कि फिलीपींस
के लोगों के साथ आपसी सांझ बढ़ाने को कहा। उन्होंने कहा कि यहां रहने वाले लोगो के साथ आपसी सहयोग बढ़ाए जाने के बिना यहां तरक्की नहीं हो सकती। उन्होंने कहा आए दिन फिलीपींस में जो पंजाबियों को कत्ल करने या अगवा करने की घटना हो रही, इन घटनाओं पर तभी अंकुश लगाया जा सकता है, जब यहां के लोगों में इस बात का एहसास पैदा हो कि यहां रहते भारतीय उनके कारोबार को बढ़ाने के लिए सहायता कर रहे है। संत सीचेवाल ने अप्रवासी पंजाबियों को यह अपील की कि वह स्थानीय लोगों के साथ साथ भारतीय दूतावास के संपर्क में भी रहा करे, ताकि फिलीपींस में आती समस्याओं का हल निकाला जा सके।
उल्लेखनीय है कि अपनी फिलीपींस दौरे दौरान संत सीचेवाल जी ने मनीला में भारतीय राजदूत एलडी रालते के साथ बैठक कर वहां पंजाबियों के हो रहे कत्लों का मामला गंभीरता के साथ उठाया था।
इस बैठक दौरान यह भी बात सामने आई कि पंजाबी अपने साथ हो रही घटनाओं की जानकारी भारतीय दूतावास को नहीं बताते।
पनकी में लगाए गए मुफत मैडिकल जांच कैप में खूनदान करते हुए संत सीचेवाल साथ खड़े गुरु घर के मुख्य सेवादार इकबाल सिंह, मक्खन सिंह कुलविंदर सिंह, हरदीप सिंह अन्य।