पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 13 को होने वाले विश्व कबड्डी कप के मैचों की तैयारियों का डीसी ने लिया जायजा

13 को होने वाले विश्व कबड्डी कप के मैचों की तैयारियों का डीसी ने लिया जायजा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज| कपूरथला /सुल्तानपुर लोधी

पंजाबसरकार की आेर से विश्व कबड्डी कप 2014 तहत 13 दिसंबर को गुरु नानक देव स्टेडियम सुल्तानपुर लोधी में करवाए जा रहे कबड्डी मैचों संबंधी तैयारियों का जायजा लेने डीसी दलजीत सिंह मांगट ने विभिन्न विभागों के अधिकारियो के साथ बैठक की।

इस मौके डीसी ने बताया कि 13 दिसंबर को होने वाले मैचों में खेल स्टेडियम और ग्राउंड बिल्कुल तैयार है। मैचों को देखने के लिए बड़ी संख्या में आने वाले खेल प्रेमियों की आमद को मुख्य रखते टूर्नामेंट के आयोजन, व्हीकल पार्किंग, दर्शकों के लिए सीटें और सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए। मांगट ने बताया कि टूर्नामेंट का पहला मैच स्पेन और ईरान की टीमों बीच खेला जाएगा, जो दोपहर 12.00 बजे शुरु होगा, टूर्नामेंट का दूसरा मैच इंडिया और डेनमार्क की लड़कियों के बीच खेला जाएगा।

जबकि तीसरा मुकाबला इंडिया और यूएसए के लड़कों बीच होगा। डीसी ने बताया कि इन कबड्डी मुकाबलों को देखने के लिए दर्शकों के लिए पुख्ता प्रबंध किए गए है। उन्होंने लोगों को अपील की कि मैचोंं का आनंद लेने के लिए वह बड़ी संख्या में पहुंचे।

क्षेत्र इंचार्ज पूर्व वित्तमंत्री पंजाब द्वारा शामिल हुए गणमान्यों ने बताया कि मैचो को देखने के लिए इलाके के लोगों में भारी उत्साह है और लोग बडी संख्या में पहुंच कर खिलाड़ियों का हौंसला अफजाई करेगे। इस अवसर पर एसएसपी धन प्रीत कौर, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्‍नर कुलदीप सिंह चंदी, एसडीएम सुल्तानपुर लोधी रुबिंदरजीत सिंह बराड़, गुरु खालसा कालेज सुल्तानपुर लोधी प्रिंसीपल सुखविंदर सिंह रंधावा, मुख्य खेतीबाड़ी अधिकारी मनोहर सिंह, जिला सुरक्षा भलाई अधिकारी कर्नल अमरबीर सिंह चाहल, सहायक निर्देशक बागबानी कुलविंदर सिंह आदि अकाली नेता वर्कर उपस्थित थे।

विश्व कबडडी कप 13 दिसंबर को होने वाले मैच की तैयारियों को लेकर मीटिंग करते डीसी दलजीत सिंह मांगट।