पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लड़कियों की कम हो रही संख्या पर चिंता जताई

लड़कियों की कम हो रही संख्या पर चिंता जताई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सरकारीप्राइमरी स्कूल मांगेवाल में समारोह करवाया गया। इसमें लड़कियों की कम हो रही संख्या पर रोष जताया गया। समारोह भगवान वाल्मीकि ड्रामेटिक क्लब के सहयोग से करवाया गया।

क्लब इंचार्ज दशमेश यूथ क्लब बुताला के अध्यक्ष गुरजाप सिंह ने कहा कि 1991 की जनगणना के अनुसार हरियाणा में पूरे राज्य के 1000 लड़कों के पीछे लड़कियों की औसत संख्या 879 है। 2001 की जनगणना के अनुसार 1000 के पीछे लड़कियों की औसत संख्या 819 है। पंजाब में लड़कों के मुकाबले लड़कियों की संख्या में बढ़ौतरी हुई है, यह सब कुछ पंजाब सरकार के प्रय|ों से हुआ है।

प्रोग्राम में लाडी जग्गा वाला की नाटक टीम ने नाटक और कोरियोग्राफी से दर्शकों और लोगों को जागरूक किया। इस अवसर पर पूर्व सरपंच गुरजाप सिंह बुताला,सुरिंदर सिंह,मंगल सिंह,तरसेम सिंह,मनजीत कौर,दविंदर कौर के अलावा अन्य मौजूद थे। वहीं नेहरू युवा केंद्र कपूरथला और दशमेश यूथ क्लब बुताला की ओर से गांव बुताला के सरकारी हाई स्कूल में सेमिनार लगाया गया। इसमें लड़कियों की कम हो रही संख्या पर भ्रूण हत्या संबंधी विशेष नाटक ‘‘धीयां’’ का मंचन किया गया।

लाडी जग्गा वाला की टीम ने अपनी अदाकारी के जरिए लोगों को जागरूक किया। दशमेश यूथ क्लब के अध्यक्ष और क्लस्टर इंचार्ज गुरजाप सिंह बुताला ने कहा कि 2001 की सर्वे रिपोर्ट के अनुसार भारत में प्रति 1000 लड़कों के मुकाबले लड़कियों की संख्या सिर्फ 927 है। उन्हाेंने कहा कि आज के युग में लड़के और लड़कियों में कोई अंतर नहीं है। इसलिए लोगों को अपनी लड़कियों के प्रति सोच बदलनी चािहए।

इस मौके पर निर्मल सिंह, गुरशरणजीत सिंह चीमा, सुरजीत कौर, मलकीत सिंह, दविंदर कौर, रानी, कमलजीत कौर, सूबा सिंह, केवल सिंह, पलविंदर कौर आदि उपस्थित थे।

दशमेश यूथ क्लब बुताला की ओर से करवाए सेमिनार दौरान गांव बुताला के सरकारी स्कूल में भ्रूण हत्या पर कोरियोग्राफी पेश करते कलाकार।