- Hindi News
- लक्ष्मण दास नारंगशाहपुर यूनिट प्रधान बने
लक्ष्मण दास नारंगशाहपुर यूनिट प्रधान बने
शिवसेनाबालठाकरे की एक बैठक हदियाबाद में सेना के शहरी प्रधान राजिंदर सोंधी, देहाती प्रधान रघुबीर सोढी हदियाबाद के प्रधान रुपेश धीर की अध्यक्षता में हुई। इसमें सेना के प्रदेश उपाध्यक्ष इंद्रजीत करवल, प्रदेश सचिव गुरदीप सैनी, जिला कपूरथला के प्रभारी कुलदीप दानी के अलावा वरिष्ठ नेता बब्बू चोपड़ा, गुरदयाल सैनी, मिंटू तलवाड़, काली वर्मा और शमशेर भारती भी पहुंचे।
ग्रामीण स्तर पर शिवसेना बाल ठाकरे के विस्तार अभियान को आगे बढ़ाते हुए लक्ष्मण दास सनी को नवीं आबादी नारंगशाहपुर का प्रधान और मनदीप कुमार गंग को उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया।
इंद्रजीत करवल ने कहा कि एक समय था जब विश्व भर में पंजाब के नवयुवक अपनी ऊंची कद-काठी चौड़े सीने के बल पर पहचान रखते थे। पिछले कुछ समय में सत्ताधारी गठबंधन की गलत नीतियों के चलते पंजाब का नौजवान बुरी तरह से नशे की लत का शिकार होकर पथ से भटक गया है। शिवसेना बाल ठाकरे ने फैसला किया है कि ग्रामीण स्तर पर नशाखोरी के खिलाफ मुहिम शुरू करने के लिए संगठन को गांवों में विस्तार दिया जाए।
चरणजीत पहलवान सूरज शर्मा, गोल्डी गुप्ता, दिनेश बांसल, जसविन्द्र सिंह बावा, सनी, मोखा, अविनाश, मनीष गंग, गौरी, बिल्ला, शिवम, प्रदीप, जतिन्द्र मौजूद रहे।
लक्ष्मणदास सनी को यूनिट प्रधान बनने पर सम्मानित करते हुए इंद्रजीत करवल।