पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भंडारी ने किया लेडी ऑफिसर्स को सम्मानित

भंडारी ने किया लेडी ऑफिसर्स को सम्मानित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बेटियों का प्यार अलौकिक है : भंडारी

जिसजगहनारी का सम्मान होता है वहां देवताओं का वास होता है। बेटियों से मिलने वाला प्यार तो अलौकिक होता है। जिस घर में बेटी होती है वह घर खुशियों से भरा रहता है। दो बेटियां होने के नाते यह बात मैं अपने तजुर्बे से बोल सकता हूं। जो लोग पेट में बच्चियों को मार रहे हैं उन्हें तो भगवान भी माफ नहीं करेगा। मंगलवार को यह बातें सीपीएस केडी भंडारी ने महात्मा हंसराज डीएवी इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग कालेज में कहीं। असंतुलित लिंग अनुपात पर सामाजिक सुरक्षा और महिला एवं बाल विकास विभाग ने सेमिनार कराया।

जिला प्रोग्राम अफसर सुखदीप कौर ने बताया कि इस प्रोग्राम का मकसद लोगों में यह संदेश भेजना है कि महिलाएं अब दबी कुचली नहीं रहीं हैं। जिस महिला पर यह दबाव बनाया जा रहा है कि भ्रूण में पल रही बच्ची को मार दो वह अपनी आवाज उठाए। पुलिस को काल करें।

उस बच्ची को मारें। यहां एडीसी कुमार अमित, एसडीएम रजत ओबेरॉय, कपूरथला से प्रोग्राम अफसर अजीत सिंह भुल्लर, प्रोजेक्ट आफिसर इंदरजीत कौर, गगन कुमार, डीएवी स्कूल की प्रिंसिपल अनिता नंदा, पुलिस डीएवी की प्रिंसिपल रश्मि विज, वीना भंडारी के अलावा दिव्य ज्योति संस्थान की साध्वी उमा प्रभा और साध्वी राधिका मौजूद रहीं।

समारोह के दौरान भ्रूण हत्या के खिलाफ नाटक का मंचन करते किरनदीप कौर, सिमरजीत सिंह और प्रिया राजवंश। भ्रूण हत्या के विरोध में पोस्टर मेकिंग कंपीटीशन भी कराया गया। अरपनदीप कौर ने पहला, खुशहाली ने दूसरा और राजप्रीत कौर ने तीसरा स्थान हासिल किया।

बेटा भाग्य से तो बेटी सौभाग्य से मिलती है : डॉ. बस्सन

सिविलसर्जन डॉ. आरएल बस्सन ने कहा कि बेटा भाग्य से मिलता है लेकिन बेटी तो सौभाग्य से मिलती है। बेटियों को कोख में मारने वाले डाक्टरों पर नकेल कसी जा रही है। आईएमए की प्रधान डा. सुषमा चावला ने 1991 में आस्ट्रेलिया से शुरु हुई वाइट रिबन की याद दिलाई की यह रिबन आपके घर के पुरूषों को एमपॉवर करने के लिए है ताकि वे अपनी सोच बदलें। कालेज की प्रिंसिपल वीना विलियम ने बताया कि बातें बहुत हो चुकी हैं, अब करने की बारी है। अगर लड़कियां अपने पैरों पर खड़ी होती हैं तो भ्रूण हत्या पर लगाम लग सकती है।

मेजर मलिका शेख

आईपीएस अमनीत कौंडल

डिप्टी कमांडेंट परमिंदर कौर

सीपीएस केडी भंडारी ने सेमिनार का उद्घाटन किया। मौके पर उ