पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 5वां वार्षिक समागम मुफ्त मेडिकल कैंप 14 को

5वां वार्षिक समागम मुफ्त मेडिकल कैंप 14 को

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कपूरथला|संत बाबानिधान सिंह मिशन अस्पताल ट्रस्ट द्वारा 5वां वार्षिक समागम मुफ्त मेडिकल कैंप 14 फरवरी को लगाया जा रहा है। अस्पताल ट्रस्ट की प्रबंधक कमेटी की बैठक जिसमें मुख्य प्रबंधक डा. हरभजन सिंह के अलावा अमरीक सिंह, गुरनाम सिंह रंधावा, बीबी दर्शन कौर धालीवाल, मनजीत सिंह वालिया, कुलविंदर कौर, डॉ. रमनदीप कौर, डॉ. कामिनी कौशल, दीपक कौशल, अरविंदरजीत सिंह सूरी, सरवण सिंह धालीवाल, बलविंदर सिंह, हरभजन सिंह, बूटा सिंह ढपई, परगण सिंह धालीवाल, रविंदर सिंह वालिया, तेजिंदर सिंह, इंद्रपाल सिंह, अमनदीप सिंह, हरसिमरनजीत सिंह, सुखदेव सिंह मंड रविंदर सिंह मंड आदि उपस्थित थे। इस मौके फैसला लिया गया कि शुक्रवार 12 फरवरी को श्री अखंड पाठ साहिब के आरंभ सुबह 10 बजे होंगे रविवार 14 फरवरी सुबह 10 बजे भोग डालने उपरांत 10:30 बजे खुले पंडाल में दीवान सजाया जाएगा। जिसमें गुरुद्वारा होती मर्दाना अजीत नगर कपूरथला की बच्चियों का जत्था, कथा जगत प्रसिद्ध रागी भाई करम सिंह नूरपुरी वाले कीर्तन से संगतों को निहाल करेंगे। गुरु का लंगर अटूट बांटा जाएगा। डॉ. हरभजन सिंह की अगवाई में डाक्टरों की टीम मरीजों की जांच करेंगे और मुफ्त दवाईयों दी जाएंगी। इस मौके शुगर यूरिक एसिड और खून के टैस्ट मुफ्त किए जाएंगे।

खबरें और भी हैं...