जिला स्तरीय खेल कोचिंग कैंप 18 से 20 फरवरी तक
कपूरथला|आनंदपुर साहिबमें 18 से 20 फरवरी तक होने जा रही राज्य स्तरीय प्राइमरी खेलों के लिए चल रहे जिला स्तरीय खेल कोचिंग कैंप जिला शिक्षा अफसर गुरचरन सिंह मुलतानी द्वारा अचानक निरीक्षण का गया। इस दौरान गुरचरन सिंह मुलतानी ने कोचिंग देने वाले अध्यापक, विद्यार्थी खिलाड़ियों को कहा कि राज्य स्तरीय प्राइमरी स्कूल खेलों के शानदार प्रदर्शनी करने के लिए खिलाड़ियों का कोचिंग कैंप लगाने की जरूरत है। ब्लाक शिक्षा अफसर सुच्चा सिंह की अगवाई जोगिंदर सिंह अमानीपुर जिला स्पोर्ट्स अधिकारी के नेतृत्व में चल रहे उक्त कोचिंग कैंप की जानकारी देते हुए जोगिंदर सिंह अमानीपुर जिला खेल कोआर्डिनेटर ने बताया कि खिलाड़ियों को कबड्डी, खो-खो, एथलेटिक्स, कुश्ती, फुटबॉल आदि खेलों के नियमों पर खेलने आदि की सिखलाई दी जा रही है। इस मौके खेल कोचिंग कैंप में जिले भर के विभिन्न-विभिन्न स्कूलों के 70 से अधिक लड़के-लड़कियां खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं, जिनको बलजीत सिंह बब्बा, लकशदीप, हरजिंदर सिंह, मनोज कुमार आदि खेलों की सिखलाई दे रहे है।