तनाव के चलते लोग शुगर का शिकार हो रहे हैं : डॉ. कौशल
कपूरथला|जन जागरणमंच की बैठक प्रधान डॉ. रणवीर कौशल की अगवाई में हुई, इस मौके विभिन्न-विभिन्न मुद्दों पर विचार विमर्श किया गया। डॉ. कौशल ने कहा कि आधुनिक जीवन में ज्यादातर लोग खाने-पीने में संतुलन सही नहीं रखते मानसिक तनाव के चलते शुगर रोग का शिकार हो रहे है जो चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि जन जागरण मंच लोगों की सहूलियत के लिए मुफ्त शुगर जांच कैंप लगाए जो कि शहर के 29 वार्ड में लगातार लगाए जाएंगे। इस मौके डाक्टरों की टीम मरीजों की जांच करेगी। इस अवसर पर जीत थापा, सेवा मुक्त आईजीपीपी गुप्ता, यशपाल गुप्ता, अजीत सिंह, सतीश कटारिया, एडवोकेट मंगत राम कालिया, अजय धीर आदि उपस्थित थे।