पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • डिप्स कपूरथला में ग्रेंड पेरेंट्स डे मनाया

डिप्स कपूरथला में ग्रेंड पेरेंट्स डे मनाया

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डिप्सकपूरथलामें ग्रेंड पेरेंट्स-डे बच्चों को सही शिक्षा जीवन मूल्य देने के लिए प्रिंसीपल राधा गक्खड के नेतृत्व में मनाया गया।

इस अवसर पर बच्चों को ग्रेंड पेरेंट्स का महत्व बताते यह समझाने की कोशिश की कि जिस प्रधान एक पेड़ लोगों को छाया देता है, उसी तरह दादा-दादी, नाना-नानी परिवार को अपनी छत्र-छाया में रखते हैं। उनके जीवन के अनुभव हमारा सही मार्ग दर्शन करते है उनका साथ हमें सुरक्षा का अनुभव करवाता है। इसलिए हमें अपने बड़े बुजुर्गों का सम्मान और उनसे प्यार करना चाहिए। इस उपलक्ष्य पर बच्चों ने ग्रेंड पेरेंट्स के प्रति अपनी भावनाओं को प्रकट करते हुए सुंदर-सुंदर कार्ड बनाए। इस अवसर पर मीनाक्षी, सपना, आशा, गीतांजलि, शिवाली, अमन आदि बच्चों का दिशा निर्देश किया।

ग्रेंड पेरेंट्स के प्रति अपनी भावनाओं को कागज पर उतारते बच्चे। -भास्कर

खबरें और भी हैं...