हिन्दू कन्या कॉलेज मेंे परीक्षा की सफलता के लिए अरदास
हिन्दूकन्याकॉलेज कपूरथला में पंजाबी विभाग की श्री सुखमणि साहित्य सभा द्वारा श्री सुखमणि साहिब के पाठ का आयोजन किया गया।
समागम की अध्यक्षता करते हुए प्रबंधक समिति के अध्यक्ष तिलकराज अग्रवाल ने प्रिंसीपल डॉ. अर्चना गर्ग, पंजाबी विभागाध्यक्ष सुरेश शर्मा समूह स्टाफ के साथ गुरु ग्रंथ साहिब के पावन स्वरूप का कॉलेज के प्रांगण में आगमन पर स्वागत किया छात्राओं स्टाफ ने पाठ गायन किया।
पाठ उपरांत संगीत विभाग की परमजीत कौर सुनील कुमान ने शब्द गायन प्रस्तुत किया। विद्यार्थियों द्वारा वार-गायन, कवीशरी और शब्द गायन भी किये गए। प्रिंसिपल द्वारा विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य के लिए अरदास की। अध्यक्ष तिलक राज अग्रवाल ने गुरबानी का महत्ता बताते हुए इसके विचारों को अपनाने के लिए प्रेरित किया। प्रिंसीपल डॉ. अर्चना गर्ग ने विद्यार्थियों का सरबत का भला जैसे विचारों को अपनाने के लिए कहा। इस अवसर पर स्कूल स्टाफ, विद्यार्थी आदि उपस्थित रहे।
इस मौके लंगर वितरित किया गया। इस मौके ग्यारहवीं बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियां की आगामी परीक्षाओं के लिए उनकी सफलता के लिए अरदास भी की।
िहंदू कन्या कालेज में आयोजित धार्मिक समारोह दौरान अरदास करते हुए ग्रंथी (दाएं) िहंदूकन्या कालेज में आयोजित धार्मिक समारोह दौरान छात्राएं लंगर तैयार करते। -भास्कर