- Hindi News
- रस्साकशी में डाॅ. इंद्रजीत कौर की टीम बनी विनर
रस्साकशी में डाॅ. इंद्रजीत कौर की टीम बनी विनर
कपूरथला |हिन्दू कन्याकालेज कपूरथला में स्पोटर्स डे करवाया गया। मुख्यातिथि के तौर पर कर्नल बलबीर सिंह कुलार का कॉलेज प्रबंधक समिति के अध्यक्ष तिलकराज अग्रवाल ने मुख्यातिथि का स्वागत किया। डिस्ट्रिक स्पोटर्स आफिसर सेवानिवृत सतीश शर्मा ने कर्नल बलबीर सिंह कुलार का अभिनंदन किया। कर्नल बलबीर सिंह ने मीट का उद्घाटन किया। स्पोटर्स विभाग के खिलाड़ियों की ओर से 100 मी. रेस, सैक रेल, 200 मी. रेसचाटी रेस, रुकावट रेस, , तीन टांग रेस, 400 मी रेस, मार्बल रेस, फ्रॉग रेस करवाई गई। टीचर्स के लिए रस्साकशीमें अनुपम सभ्रवाल, अमन ज्योति, डा रणजीत कौर, भूपिंद्र कौर की टीम में मुकाबले करवाए गए। जिनमें डा इंद्रजीत कौर की टीम विजेता रही। डिस्कस थ्रो में प्रबंधक समिति के मैनेजर अश्विनी अग्रवाल प्रथम, सतीश शर्मा द्बितीय और मुख्यातिथि कर्नल बलबीर सिंह तृतीय रहे। टीचिंग स्टाफ में इसी खेल में डाॅ. कुलविंदर फ़र्स्ट, विजय पठानिया द्बितीय, सुरेश शर्मा तृतीय स्थान पर रहे। नान टीचिंग स्टाफ के लिए जेवेलिन थ्रो गेम करवाई गई। इसमें महेश कुमार प्रथम, दिलप्रीत सिंह द्बितीय और संजीव भल्ला थर्ड स्थान पर रहे। लेमन रेस में निंकल प्रथम, मोनिका द्बितीय स्थान पर रहे। प्रबंधक समिति के उपाध्यक्ष ओपी बहल मुख्यातिथि का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर जसवंत, जसदीप, अश्वनी अग्रवाल, अनीता अग्रवाल, सुदर्शन शर्मा, हरिबुद्ध सिंह बावा आदि उपस्थित थे।
स्पोटर्स डे के दौरान चाटी रेस में भाग लेते हुए छात्राएं