पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • टीचर्स ने सरकार का पुतला फूंका

टीचर्स ने सरकार का पुतला फूंका

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एसएसए/रमसा यूनियनके प्रदेश स्तरीय आह्वान पर एसएसए/रमसा यूनियन ने जिला कन्वीनर हरविंदर सिंह, सुखविंदर ओर डीटीएफ के जिला अध्यख सुच्चा सिंह और महासचिव कर्म सिंह की अध्यक्षता में दर्शन किया और पंजाब सरकार का पुतला फूका। अध्यापक नेता हरविंदर सिंह ने कहा कि पंजाब सरकार अध्यापकों को रेगूलर करे और ठेका भर्ती बंद करे। उन्होंने कहा कि 1 फरवरी को रोपड़ में शांतमई प्रदर्शन कर रहे अध्यापकों पर लाठीचार्ज करना और महिला अध्यापकों को बाल से पकड़ कर घसीटना सरकार का मुलाजिम विरोधी चेहरा पेश करता है। उन्होंने कहा कि रोपड में पुलिस की ओर से 7 अध्यापक नेताओं और एक विद्यार्थी नेता पर हुए झूठे केस रद्द किए जाएं और उनको बिना शर्त रिहा किया जाए। इस अवसर पर सुखविंदर कौर ने बताया कि जेल में बंद अध्यापक साथियो ने लगातार भुख हडताल जारी रखी हुई है। इस मौके जिला कन्वीनर रणबीर सिंह ने कहा कि समूह अध्यापकों को अपने हकों के लिए 14 फरवरी को रोपड़ में रखी गई रैली में शामिल होने की अपील की। इस अवसर पर जीवनजोत सिंह, लखवीरप्रीत सिंह, पंकज, गुरबख्श कौर, मीनू, रीना, नवनीत, मनीषा, सुरिंदरपाला, मलकीत सिंह, बलबीर सिंह, बलविंदर सिंह, आदि उपस्थित थे।

एसएसए/रमसा यूनियन के सदस्य प्रदर्शन कर पंजाब सरकार का पुतला फूकते हुए