पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

गोल्ड कबड्‌डी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
45 किलो भार वर्ग में कबड्‌डी में खैहरा माझा फर्स्ट

टरांटोस्पोर्ट्सक्लब कैनेडा, बाबा दीप सिंह स्पोर्ट्स क्लब खैहरा माझा की ओर से ग्राम पंचायत, समूह नगर निवासी और एनआरआई के सहयोग के साथ हर साल की तरह इस साल भी गुरु गोबिन्द सिंह, बाबा दीप सिंह गोल्ड कबड्डी कप गांव खैहरा माझा में धूमधाम के साथ शुरू हो गया। कबड्डी कप का रस्मिया उदघाटन खेल प्रमोटर मनोहर सिंह खैहरा, कुलविन्दर सिंह खैहरा आदि की ओर से समूह क्लब सदस्यों के सहयोग के साथ किया गया। इससे पहला खेल मेलें की सफलता के लिए अरदास की गई। खेल मेलें के पहले दिन हुए कबड्डी 45 किलो भार वर्ग के मुकाबलों में खैहरा माझा ने पत्तड़ कलां को, लिद्धड़ा ने सिद्धपुर को, खोजेवाल की टीम ने भेटां की टीम को, वरिया दोना की टीम ने औजला की टीम को हराया। कबड्डी 55किलो भार वर्ग में सुरखपुर की टीम ने हेलरों की टीम को, फतह जलाल की टीम ने पक्खोवाल की टीम को, कोट इकरार खा की टीम ने भेटां की टीम को और जंजीर सोहल की टीम ने पत्तड कलां की टीम को हरा कर जीत हासिल की। प्रबंधकों ने बताया कि कबड्डी कप दौरान के आखिरी दिन चडती कलां कबड्डी अकैडमी जालंधर, मीरी पीरी देबा कबड्डी क्लब कपूरथला, आंबी हठूर इंटरनेशनल कबड्डी क्लब मोगा, माझा खालसा कबड्डी क्लब जालंधर, राडा साहिब कबड्डी क्लब, गुरू नानक अकैडमी जालंधर, पत्तों हीरा क्लब मोगा, घल्ल कलां क्लब मोगा की टीमें शिरकत करेंगी। वहीं कबड्डी ओपन केवल गांव स्तर, कबड्डी 65 किलो भार वर्ग के मुकाबला भी करवाए जा रहे हैं। कबड्डी कप दौरान अमरीकन गोरे और पंजाबी मुटियारों के कबड्डी के शो मैच भी करवाए जाएंगे। इस अवसर पर क्लब प्रधान कुलविन्दर सिंह खैहरा, गुरजीत सिंह, पूर्व सरपंच बलजीत सिंह, मनोहर सिंह खैहरा, सरपंच जसविन्दर सिंह, गुरमेल सिंह पंच, गुरमीत सिंह पंच, निक्कू खैहरा, मेला खैहरा, तरलोचन तोचा, चरनजीत सिंह पूर्व पंच, हरभजन सिंह पंच, गुरदेव सिंह, सुखदेव सिंह, सुखी खैहरा, मन्ना, बलदेव सिंह, जग्गू, हैड ग्रंथी जसवंत सिंह, मास्टर जोगिन्द्र सिंह, बम खहरा अन्य सदस्य और कबडडी खेल प्रेमी भारी संया में उपस्थित थे।

िखलाड़ियों को आशीर्वाद देते हुए खेल प्रमोटर मनोहर सिंह खैहरा (दाएं) गांव खैहरा माझा में वार्षिक कबड्डी खेल मेले दौरान िखलाड़ियों से मुलाकात करते हुए खेल प्रमोटर मनोहर सिंह खैहरा।