एमजीएम में एथलैिटक्स मीट
एमजीएन पब्लिकस्कूल में आठवीं एथलैटिक मीट का समाप्त समारोह प्रधानाचार्या प्रभदीप मोंगा की अध्यक्षता में करवाया गया। इस मौके एथलैटिक मीट दौरान छात्रों की ओर से बड़ा उत्साह दिखाया गया। नन्हें मुन्ने छात्रो ने कराटे प्रतियोगिता में भाग लेते हुए अच्छा प्रदर्शन किया। एथलैटिक मीट की वार्षिक रिपोर्ट खेल विभाग के अध्यक्ष संजय भट्ट ने पढ़ कर सुनाई ओर विभिन्न खेल क्षेत्र में अहम प्राप्तियों उपलब्धियों पर विस्तारपूर्वक रोशनी डाली। इस मौके आयोजित एथलैटिक मीट दौरान अंडर 14 में लड़कों में प्रणव शर्मा, लड़कियों में कमलप्रीत कौर, अंडर 16 वर्ग लड़कों में अर्शपाल सिंह, लड़कियों में अशमन कौर तथा अंडर 19 वर्ग में लड़कों में अर्शदीप सिंह, लड़कियों में हरप्रीत काहलो को उत्तम एथलीट घोषित किया गया। एथलैटिक मीट के दौरान साहिबजादा फतेह सिंह सदन को सर्वश्रेष्ठ सदन घोषित किया गया। विजेता छात्रों को प्रधानाचार्या प्रभदीप मोंगा ने मैडल स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर स्कूल स्टाफ सदस्य आदि उपस्थित थे।
एमजीएन पब्लिक स्कूल में आठवीं एथलैटिक्स मीट दौरान िवजेताओ को सम्मानित करते हुए। -भास्कर
एमजीएन पब्लिक स्कूल में आठवीं एथलैटिक्स मीट दौरान कराटे प्रतियोिगता में भाग लेते हुए बच्चे