पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • साफ सुथरी छवि वालों को वोट दंे : शशि पाठक

साफ सुथरी छवि वालों को वोट दंे : शशि पाठक

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कपूरथला |25 फरवरी कोहोने वाले नगर कौंसिल चुनावों में जनता साफ सुथरी छवि वाले जनता की सेवा करने वाले उम्मीदवारों को ही अपना मत देकर चुने। यह बात समाज सेवक और धार्मिक नेता शशि पाठक ने कही उन्होंने कहा कि चुनावों के दौरान उम्मीदवार यह बात कहते थकते नहीं कि इलाके का विकास प्राथमिकता के आधार पर करवाएंगे लेकिन चुनाव जीतने के बाद वो जनता से किए वायदे भूल जाते है, कुछ ही ऐसे प्रत्याशी होते है जो जनता से किए गए वायदों को याद रखते हैं। उन्होंने शहर के मतदाताओं से अपील की है कि वह झूठे वायदे करने वाले प्रत्याशियों से पूछे कि आपने पिछले चुनावों में जो वायदे किए थे क्या उनको पूरा किया है।