13 फरवरी तक लिए जाएंगे एतराज
कपूरथला | पेंडूविकास ओर पंचायत विभाग पंजाब के आदेशो पर जिला कपूरथला अधीन समाजिक आर्थक ओर जाति जनगणना 2011 तहत किए गए सर्वे की ड्राफट लिस्टो पर जारी किए नोटिफिकेशन नंबर 1772 दिनांक 6 जनवरी 2015 द्वारा आम जनता से दावे ओर एतराज लेने ओर उनका निपटारा करने की अंतिम दिनांक 13 फरवरी 2015 है। यह जानकारी बीडीपीओ सुल्तानपुर लोधी गुरप्रताप ङ्क्षसह ने बताया कि गांवो के लोक संबंधी पंचायत सचिव को अपने दावे ओर एतराज दे सकते है। इसके अलावा वह बीडीपीओ कार्यालय में सुपरिटैडेंट ओर तहसील कार्यालय सुपरिटैडेंट को अपने दावे ओर एतराज दे सकते है जबकि शहर केलोग अपने दावे पर एतराज नगर कौसल कार्यालय सुल्तानपुर लोधी में दे सकते है। उन्होने यह भी कहा कि दावे ओर एतराज सिर्फ लिखती तौर पर सहित सबूत दिए जाएगे। उन्होंने स्पष्ट किए कि अधूरे दावे ओर एतराज नही लिए जाएगे ओर ना ही 13 फरवरी 2015 के बाद एतराज लिए जाएगे। इस मौके उनके साथ सुपरिटैडेंट निर्मल सिंह आदि उपस्थित थे।