दवाइयां और बीज महंगे करने का विरोध
कुलहिंदकिसानसभा के आह्वान पर जिला कपूरथला किसान सभा के नेतृत्व में पहला जत्था शालीमार बाग में भूख हड़ताल मे बैठा। इस जत्थे में हरबंस सिंह चरण सिंह, कश्मीर सिंह हैबतपुर, ज्ञान चंद, बलविंदर सिंह शताबगढ़, कश्मीर सिंह मंडभैणी हुसेखां, किशन दास, साधू राम, सरदारी लाल, दयाल सिंह, हरविंदर जोशी, निरंजन सिंह, गुरदीप सिंह आदि साथियों का जत्था किसान मांगों की पूर्ति के लिए भूख हड़ताल पर बैठा। कामरेड निरंजन सिंह उच्चा ने बताया कि पेट्रोल डीजल बीज मशीनरी, नदीन-नाशक दवाइयां, महंगी करके खेती फसलों का दाम कम कर किसानों को लूटा जा रहा है। कुलहिंद किसान सभा जिला कपूरथला के अध्यक्ष मास्टर चरन सिंह सिंह ने किसानों की मांगो संबंधी बताया। बलवंत सिंह औजला, चरण सिंह, हरबंस सिंह, महिंदर सिंह सुभानपुर, कामरेड केएल कौशल, जोगिंदर जोश ने भी संबोधित किया।