पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डिफेंस कॉलोनी सालों से नगर कौंसिल की सीमा में नहीं

डिफेंस कॉलोनी सालों से नगर कौंसिल की सीमा में नहीं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मोहल्लाडिफेंसकॉलोनी का एक शिष्टमंडल नगर परिषद के एमई राकेश शर्मा को मिला। इसमें उन्होंने बताया कि डिफेंस कॉलोनी को कई साल से नगर कौंसिल कपूरथला की सीमा में शामिल नहीं किया गया। नगर कौंसिल कपूरथला की ओर से मकानों के नक्शे पास किए गए है। प्रॉपर्टी टैक्स भी जमा किया गया है। मोहल्ला डिफेंस कॉलोनी के लोगों की वोटें तो पंचायती चुनाव में पड़ती है और ही नगर कौंसिल की चुनाव में पड़ती है। जबकि एमपी और एसएलए चुनाव में डिफेंस कॉलोनी की वोटें पड़ती है। डिफेंस कॉलोनी के लोगों ने बताया कि कॉलोनी के मकानों के नक्शे नगर कौंसिल कपूरथला की ओर से पास है, इसलिए इनको नगर कौंसिल की सीमा में शामिल किया जाए ताकि डिफेंस कॉलोनी के लोग अपनी वोट का इस्तेमाल आने वाली नगर कौंसिल चुनावों में कर सकें। मांगों की इस लेटर की कापी उप मंडल मजिस्ट्रेट, एडिशनल डिप्टी कमिश्नर, डिप्टी कमिश्नर, प्रमुख सचिव सरकारी चंडीगढ़, निदेशक सरकार चंडीगढ़ को भी पोस्ट की गईं। डिफेंस कालोनी के लोगों के साथ एमएलए राणा गुरजीत सिंह के निजी सचिव कैप्टन बलजीत सिंह बाजवा, परमिंदर सिंह लाली, नीलम ठाकुर, सतनाम सिंह, मनिंदर सिंह, चरन दास, कुलविंदर सिंह, चंदन शामिल थे।

डिफैंस कलोनी का शिष्टमंडल नगर परिषद के एमई को िमलते हुए। डीसी, एडीसी, मजिस्ट्रेट समेत कई अधिकारियों को मेमारेेंडम की कॉपी भेजी गई है।

खालसा ने उठाया था कॉलोनी का मसला

पूर्वपार्षद सुरिंदर पाल खालसा ने कपूरथला नगर परिषद की वार्डबंदी के लिए कमेटी की बैठक के दौरान कॉलोनी का मसला उठाया था। उन्होंने बताया था कि यहां तक डिफेंस कालोनी का मतदान तो कभी किसी पंचायत में होता है और ही कपूरथला नगर परिषद के चुनावों में, जबकि विस लोस चुनावों में सभी लोग मतदान करते है।