- Hindi News
- \"बहुत कम पाॅलिटिकल नेता ही होते है ज्ञानी\'
\"बहुत कम पाॅलिटिकल नेता ही होते है ज्ञानी\'
श्रीसनातनधर्म सभा आरसीएफ की ओर से श्री सनातन धर्म सम्मेलन 23 सितंबर तक रेडिका में हो रहा है। रेडिका के वारिस शाह हाल में विचार गोष्ठी करवाई गई। इसमें पुरी पीठाधीश्वर जगदगुरु शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती जी महाराज पहुंचे। समागम के दौरान उन्होंने लिखित विभिन्न सवालों के जवाब दिए।
हिंदू धर्म में 33 करोड़ देवाओं होने का व्याख्यान करते हुए उन्होंने कहा कि कोटी शब्द का अर्थ प्रकार करोड़ भी होता है लेकिन हिंदू धर्म और सनातन धर्म में 33 देवताओं को ही माना जाता है जबकि उनके व्यख्यान के लिए 33 करोड़ प्रकार के आगे व्याख्या की जा सकती है।
उन्होंने कहा कि राजनीति में जो भी नेता आते हैं, ज्यादातर तो उन्हें नीति शास्त्र का पता होता है, अर्थ शास्त्र का ज्ञान। ही व्यवहारिक शास्त्र का ज्ञान होता है। यही कारण है कि वे लोगों को जब भी कोई बात कहते हंै तो लोग इसीलिए ही नहीं मानते कि उनकी बात व्यावाहरिक रूप में सच नहीं होती।
इस अवसर पर सीएमई रेडिका गरीश चंद्र अग्रवाल, गऊ रक्षा दल के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष मकरंदी, शक्ति खजूरीया, संजीव चंडयाल, विजय वर्मा, आरपी शर्मा, जीएस हीरा, भूपेश अत्री, सुभाष कपूरथला, विजय खोसला, श्रवण यादव, विश्व हिंदू परिषद के अध्यक्ष राकेश चोपडा, श्रीराम, महिन्द्र ठकुराल, एडवोकेट मंगत राम कालिया, राम कुमार जोशी, गोतम कालिया, बृज मोहन, विजय नंडा, चंद्र प्रकाश चंडयाल के अलावा सनातन धर्म सभा आरसीएफ के सदस्य और कार्यकर्ता भी मौजूद थे।
श्री सनातन धर्म सभा आरसीएफ में जगदगुरु शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती जी महाराज का अिभनंदन करते रेिडका के सीएमई गिरीश चंद्र अग्रवाल।