पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • करोड़ों की लागत से बने पंजाब भर के 2174 सेवा केंद्र उद्घाटन को तरसे

करोड़ों की लागत से बने पंजाब भर के 2174 सेवा केंद्र उद्घाटन को तरसे

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वैसेतोपंजाब सरकार करोड़ों रुपये खर्च कर पंजाब भर में तैयार किए गए सेवा केंद्रों में लोगों को आसान सुविधाएं प्रदान करवाने के कई दावे कर रही है। हैरानी की बात है कि सेवा केंद्रों की इमारतें कई माह पहले की तैयार हो चुकी हैं। लेकिन अभी तक पंजाब भर के 2174 सेवा केंद्र उद्घाटन को ही तरस रहे है। अकेले कपूरथला जिले की बात की जाए तो यहां के 66 सेवा केंद्र कई माह से शुरु होने के इंतजार में है। जिनमें 54 ग्रामीण क्षेत्र में आते हैं, जबकि 12 शहरी क्षेत्र में हैं। सरकार का इन पर 12 करोड़ 94 लाख खर्च आया है। लेकिन अभी तक पंजाब सरकार इन सेवा केंद्रों को शुरु करने में पहल नहीं कर रही है। जिससे यह सुविधा लोगों के लिए एक सपना ही लग रही है।

पंजाब सरकार ने पंजाब भर में 2174 सेवा केंद्र तैयार करवा कर एक ही छत के नीचे सभी सरकारी सुविधाएं ऑनलाइन देने का लक्ष्य रखा था। सभी केंद्रों में जनता को विदेशी तर्ज पर सस्ते, परेशानी और भ्रष्टाचार मुक्त सुविधाएं 30 मिनट में दी जानी है। यहां तक कि सेवा केंद्रों में बैठने वाले स्टाफ का एक ड्रेस कोड होगा। यह सभी सुविधाओं की उम्मीद सेवा केंद्रों के शुरु होने पर रखी जा सकती है। लेकिन फिलहाल पंजाब सरकार इन सेवा केंद्रों का उद्घाटन ही नहीं कर पाई है।

जल्दशुरू होंगे सेवा केंद्र : डीसी जसकिरण सिंह

डीसीजसकिरणसिंह ने कहा कि पंजाब भर में सभी सेवा केंद्र एक साथ शुरू होंगे। सरकार इसकी तैयारी पर काम कर रही है। जल्द ही जिले के लोगों को इन केंद्रों की सुविधा का लाभ मिलेगा।

खर्च हुए 12.94 करोड़ रुपए

कपूरथलाजिले में पंजाब सरकार ने अलग-अलग जगह पर 116 सेवा केंद्र खोलने के लिए नई इमारतें तैयार करवा रखी हैं। सभी केंद्रों की इमारतों में लकड़ी, बिजली और रंग रोगन का काम भी कई माह पहले का मुकम्मल हो चुका है। सभी सेवा केंद्रों की तैयारी पर सरकार का 12 करोड़ 94 लाख रुपए खर्च आया है। सरकार ने गांव-गांव तक सरकारी सुविधाएं पहुंचाने के लिए 54 सेवा केंद्रों की निर्माण गांवों में ही करवाई है जबकि मात्र 12 सेवा शहरी क्षेत्र में बनाए गए हैं। लेकिन अभी तक सेवा केंद्रों का उद्घाटन होने से इनकी नई इमारतें उजाड़ बन रही हैं।

सरकार कर रही लोगों के साथ धोखा : राणा गुरजीत

^पंजाबसरकार ने जिले भर में 66 सेवा केंद्र बनाने पर करोड़ों रुपए खर्च किए है। लेकिन अब लोगों को इन केंद्रों की सुविधा भी मिलनी चाहिए। लोग परेशान हो रहे हैं। सरकार सेवा केंद्रों का उद्घाटन ही नहीं कर पाई है। जो कि लोगों के साथ धोखा है। सरकार यह सुविधाएं देने से क्यों भाग रही है। -राणागुरजीत सिंह, कांग्रेस विधायक

खबरें और भी हैं...