सुखजीत आश्रम का सिविल जज ने किया निरीक्षण
कपूरथला | सिविलजज कपूरथला मनीला चुघ ने शुक्रवार को बसंत पंचमी के दिन सुखजीत आश्रम का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने आश्रम में नए बने टायलेट्स के बार सीवरेज का गंदा पानी फैला पाया और सीवर पाइप बंद मिले। आश्रम की बाहरी दीवार टूटी हुई पाई, जिससे बच्चों की सुरक्षा प्रभावित हो सकती है। मरम्मत का चल रहा कार्य पूरी तरह से बंद पाया। उन्होंने इस संदर्भ में संबंधित विभागों को जरूरी कार्रवाई के लिए पत्र जारी कर दिए हैं। उन्होंने बच्चों की समस्याओं संबंधी भी विचार-विमर्श किया।