हिन्दू कन्या कॉलेज में बसंत पंचमी पर सरस्वती पूजन
हिन्दूकन्याकालेज में शुक्रवार को बसंत पंचमी का त्योहार मनाया गया। इस दौरान सर्वप्रथम संगीत विभाग द्वारा मां सरस्वती का पूजन किया गया। तत्पश्चात कॉलेज की कार्यकारी प्राचार्या डॉ. कुलविंदर कौर, संगीत विभाग के अध्यक्षा मधु सेठी सभी स्टाफ सदस्यों ने मां सरस्वती को पुष्प अर्पित किए। इस अवसर पर कॉलेज की छात्राएं उपस्थित थी। संगीत विभाग की अध्यापिका परमजीत कौर ने छात्राओं को बसंत पंचमी के महत्व में अवगत भी करवाया। कॉलेज की प्रबंधकीय कमेटी के अध्यक्ष तिलकराज अग्रवाल ने छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की।
बसंत पंचमी पर सरस्वती पूजन करते हुए।