पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बावा लाल दयाल की जयंती मनाई

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कपूरथला|महंत श्रीराम सुंदर दास महाराज के आशीर्वाद से बावा लाल दयाल महाराज का 661वां जयंती दिवस बावा लाल दयाल सेवा मंडल द्वारा नरोत्तम विहार के मंदिर के प्रांगण में मनाया गया। इस दौरान संकीर्तन मंडली ने मनमोहक भजन गाकर श्रद्धालुओं को सराबोर किया। उसके उपरांत भव्य आरती गायन कर भोग प्रशाद लंगर बांटा गया। इस अवसर पर सेवादार रवि कपूर, पार्षद मनोज भसीन, नरेश कुमार, वेद प्रकाश, गोल्डी प्रधान, एससी भंडारी, रवि कपूर, अश्वनी कुमार, मन्ना, विकास खन्ना, राम लीला कमेटी के चेयरमैन रमेश मेहरा, पवन सूद, अंजु बाला, ज्योति बाला, आरती बाला, शिवानी बाला, जनक दुलारी के अलावा श्रद्धालुगण बड़ी संख्या में शामिल थे।

खबरें और भी हैं...