पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • श्री सत्यनारायण मंदिर में बसंत पंचमी पर हवन यज्ञ करवाया

श्री सत्यनारायण मंदिर में बसंत पंचमी पर हवन यज्ञ करवाया

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीसत्यनारायणमंदिर प्रांगण में विराजमान श्री सत्यनारायण भगवान की प्रतिमा के 70वें मूर्ति स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में शुक्रवार को प्रभात के समय विधिवत पूजा अर्चना के साथ प्रतिमा का पंचामृत स्नान करवाकर विशेष श्रृंगार किया गया।

इस मौके बसंत पंचमी के उपलक्ष्य में हवन यज्ञ का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में शहर के भक्तों ने शामिल होकर पूर्णाहुति डालकर विश्व शांति के लिए प्रार्थना की। इस आयोजन के उपरांत श्रद्धापूर्वक भगवान की आरती भी की गई। जबकि इसी तरह सायं 7 बजे श्री रामायण जी के मासपारायण पाठों को विश्राम देकर भव्य आरती गायन कर भोग प्रशाद लंगर बांटा गया।

श्री सत्यनारायण मंदिर की तरफ से 5100 श्री दुर्गा स्तुति पाठों के विशाल आयोजन की तैयारियों में मंदिर परिसर में भक्तों द्वारा महामाई के लाल पीले झंडों का निर्माणकार्य पूरी श्रद्धा के साथ किया जा रहा है। आयोजन से पहले 19 फरवरी को नवम ज्योति स्वरूपों के आगमन पर विशाल शोभा यात्रा भी निकाली जाएगी। यहां नरेश गोसाई, राजेश सूरी, अमन बहल, सुरिन्द्र शर्मा, पवन कुमार पम्मी, जोगिंदर जेके, राकेश शर्मा के अलावा बड़ी संख्या में भक्तजन गणमान्य शामिल थे।

शहर के घरों में लहराने के लिए भक्तों द्वारा तैयार किए जा रहे झंडे।

बसंत पंचमी के उपलक्ष्य में हवन यज्ञ करते भक्तजन।

खबरें और भी हैं...