भृगु महाराज ने संसार का मार्गदर्शन किया : पं. भार्गव
महर्षि भृगु की जयंती पर भृगु ब्राहम्ण महासंघ ने धार्मिक समारोह करवाया
भास्करसंवाददाता | कपूरथला
महर्षिभृगु महाराज ने संसार को अनूठी रहस्यमयी विद्या देकर मार्गदर्शन दिया है। इसलिए धर्म के क्षेत्र में भृगु महाराज की देन को बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है।
यह विचार महर्षि भृगु जी की जयंती के उपलक्ष्य में सुल्तानपुर लोधी रोड पर भृगु ब्राहम्ण महासंघ की ओर से आयोजित धार्मिक समारोह में पं. सुभाष भार्गव ने प्रगट किए। भृगु जी महाराज अग्नि को सर्वप्रथम पृथ्वी पर लाने का आह्वान और अग्नि को प्रथम बार पृथ्वी पर उत्पन्न करने का श्रेय प्राप्त किया।
समारोह में विधिवत पूजा अर्चना कर महर्षि भृगु जी की महिमा करते हुए संकीर्तन मंडली ने मनमोहक भजन गायन किए। इस दौरान विधायक राणा गुरजीत सिंह ने महर्षि भृगु महाराज जी की प्रतिमा के समक्ष माथा टेककर आशीर्वाद ग्रहण किया।
फिर भृगु महाराज जी का आरती गायन कर कोग प्रशाद और लंगर बांटा गया। यहां महासंघ चेयरमैन गिरदारी लाल, दुर्गा प्रसाद, मक्खन लाल, जगदीश प्रसाद शर्मा, प्रकाश चंद शर्मा,बुद्ध राज, गणेश लाल, रकेश कुमार, सतीश कुमार शर्मा, विनोद कुमार गोड, ओम प्रकाश, रमेश कुमार, ओम प्रकाश छिनदूलिया, रणजीत कुमार, राजेश भार्गव, शंभूनाथ शास्त्री, प्रमोद कुमार, जतिंदर कुमार, विनोद गोरियल, संजीव भार्गव, विनोद कुमार, रमन कुमार, राकेश भार्गव, ज्योति शर्मा, अजय शर्मा, राकेश कुमार, सतीश पंडित, रमेश कुमार, करण भार्गव, रिंकू गोड, जेपी शर्मा, अर्जुन, बब्बू, बिल्लू शर्मा के अलावा बड़ी संख्या में भक्तजन गणमान्य शामिल थे।