- Hindi News
- नडाला की रहने वाली दीपाशा जोशी बनी जूनियर स्टेट चैंपियन
नडाला की रहने वाली दीपाशा जोशी बनी जूनियर स्टेट चैंपियन
मूलत: कपूरथला के नडाला गांव की रहने वाली दीपाशा, केएमवी में प्लस टू में पढ़ती हैं। वह जालंधर से खेलती हैं। उनके पिता दविंदर कुमार जोशी बैडमिंटन प्लेयर होने के साथ ही दीपाशा के कोच भी हैं। उनकी मां रीता रानी हाउसवाइफ हैं।
लुधियाना में हुई जूनियर स्टेट चैंपिनयशिप
भास्कर न्यूज | जालंधर
शहरकीदीपाशा जोशी लुधियाना में हुई जूनियर स्टेट बैडमिंटन चैंपियनशिप में लुधियाना की अदिति महाजन को हराकर जूनियर स्टेट चैंपियन बनी। शहर के ही दीपक नागरा ने लुधियाना की अदिति महाजन के साथ मिक्स डबल का खिताब जीता है। दोनों ने गुरदासपुर के वैभव और जालंधर की पारुल ठाकुर को हराया। जालंधर की मनमोहितप्रीत संधू और मौलिका राजपूत सेमीफाइनल तक ही पहुंचे सके। उन्हें लुधियाना के ध्रुव कपिला और अदिति महाजन ने हराया।
दीपाशा जोशी जालंधर की उभरती बैडमिंटन प्लेयर हैं। पिछले साल दीपाशा ने नौ टूर्नामेंट जीते। पिछले दो सालों में लगातार वह स्टेट जूनियर चैंपियनशिप की विजेता रही। मूलत: कपूरथला के नडाला गांव की रहने वाली दीपाशा, केएमवी में प्लस टू में पढ़ती हैं। वह जालंधर से खेलती हैं। दीपाशा ने पांच साल पहले ही बैडमिंटन खेलना शुरू किया। उनके पिता दविंदर कुमार जोशी बैडमिंटन प्लेयर होने के साथ ही दीपाशा के कोच भी हैं। उनकी मां रीता रानी हाउसवाइफ हैं। पिता और कोच दविंदर कुमार जोशी ने बताया कि जिस मुकाम तक मैं नहीं पहुंच पाया है उस तक मैं दीपाशा को पहुंचाना चाहता हूं। इसके लिए उसे तैयार किया जा रहा है। वह नियमित रूप से सात से आठ घंटे प्रैक्टिस करती हैं। उनकी सर्विस में दम है। इसकी वजह से विरोधी टीम के खिलाड़ी उसके आगे टिक नहीं पाते हैं। उनके बैकफुट और जंप में थोड़ा सुधार किए जाने की जरूरत है। लुधियाना की स्टेट चैंपियनशिप में दीपाशा ने अंडर-17 में लुधियाना की सिमरनजीत कौर को हराया जबकि अंडर-19 में लुधियाना की अदिति महाजन को हराकर स्टेट चैंपियन बनी। गर्ल्स डबल में दीपाशा और अमनजोत की जोड़ी रनर अप रही। उन्हें लुधियाना की त्रिशा और अदिति महाजन ने हराया।