- Hindi News
- सड़क किनारे जख्मी मिले युवक की जालंधर में मौत
सड़क किनारे जख्मी मिले युवक की जालंधर में मौत
गांव डल्ला में स्कार्पियो और कार की टक्कर से दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद स्कार्पियों गाड़ी का चालक एक अन्य सवार बाल-बाल बच गए।
जालंधर जा रही डाॅक्टर फैमिली हादसे में जख्मी
कपूरथला|थाना कोतवालीके गांव खुखरैण हार्नियावाल के पास सड़क किनारे जख्मी मिले युवक की जालंधर में इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक किसानी का काम करता था। उसे सिविल अस्पताल में 9 सितंबर की देर रात भर्ती करवाया था। जहां ड्यूटी डाक्टर ने दशा गंभीर बताई तथा जालंधर रेफर कर दिया था। मृतक गांव फतेहपुर का रहने वाला 20 साल का मनिंदर सिंह पुत्र बलविंदर सिंह था। मृतक के चाचा सुखविंदर सिंह ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसका भतीजा मनिंदर सिंह 9 सितंबर को सुबह घर से बाइक पर निजी काम के लिए कपूरथला आया था। देर रात उन्हें सूचना मिली की वह गांव हर्नियावाल खुखरैण के पास जख्मी पड़ा है। जब वहां पहुंचे तो लोगों ने उसे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। परंतु डयूटी डाक्टर ने उसे दशा गंभीर होने पर जालंधर रेफर कर दिया। जहां पर उसकी मौत हो गई। पुलिस जांच अधिकारी एसआई लखविंदर सिंह ने बताया कि मृतक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी है या बाइक फिसलने या अन्य कारणों से जख्मी हुआ था। इस बात की जांच की जा रही है। उन्होंने पोस्टमार्टम करवा कर धारा 174 की कार्यवाही कर लाश को परिवारवालों को सौंप दिया है।
भास्कर न्यूज| सुल्तानपुर लोधी
गांवडल्लामार्ग पर रविवार सुबह 7 बजे के करीब स्कार्पियो आल्टो कार में टक्कर होने से पांच लोग जख्मी हो गए। जिस कारण गांव स्वाल के रहने वाले कार सवार डाॅ. राजन, उनकी प|ी नीरु, बेटा प्रीत, एक महिला ज्योति नन्ही बच्ची अर्पणा जख्मी हो गए।
सभी को राहगीरों ने इलाज के लिए सिविल अस्पताल में एडमिट करवाया गया है। वहीं स्कार्पियों गाड़ी का चालक एक अन्य सवार बाल-बाल बच गए। डा. राजन परिवार सहित जालंधर की ओर आल्टो कार से जा रहे थे कि गांव डल्ला मार्ग के पास दूसरी दिशा से रही स्कार्पियों गाड़ी के साथ टक्कर हो गई। हादसे में दोनो गाड़ियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
ईएनटीके हैं डाक्टर
डाक्टरराजन नाक, कॉन और गले के डाक्टर हैं। गांव में ही वे करीब दस सालों से लोगों का इलाज कर रहे हैं। रविवार को जालंधर में दिव्य ज्योति जाग