- Hindi News
- ग्रीन पॉर्क की महिला ने डायल 108 एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म
ग्रीन पॉर्क की महिला ने डायल 108 एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म
शहरकीपाश काॅलोनी ग्रीन पार्क की रहने वाली 22 वर्षीय महिला ने डायल 108 एंबुलेंसद में स्वस्थ बेटे को जन्म दिया है। उनका यह दूसरा बेटा है। डायल 108 एंबुलेंस के ईएमटी मोहम्मद परवेज पायलट रविंदरपाल सिंह ने बताया कि उन्हें दोपहर 11.50 बजे कंट्रोल रूम के माध्यम से सूचना मिली की कि ग्रीन पार्क निवासी 22 साल की महिला अनीता को प्रसव पीड़ा हो रही है उसे तुरंत सिविल अस्पताल लाया जाए। वह तुरंत मौके पर पहुंचे। इसबीच जब वापिस सैनिक स्कूल माल रोड पहुंचे तो महिला को प्रसव पीडा होने लगी। इसपर उन्होंने गाड़ी एक तरफ खड़ी कर उसके पति राजेश सास की सहायता से डिलीवरी करवा दी। महिला ने स्वस्थ बेटे को जन्म दिया। इसके बाद उसे तुरंत इलाज के लिए सिविल अस्पताल के गायनी वार्ड में एडमिट करवाया गया है।