पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आरसीएफ में आज मनाया जाएगा इंजीनियर्स दिवस

आरसीएफ में आज मनाया जाएगा इंजीनियर्स दिवस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भारतीयसंस्कृतिविश्व में अपना एक विशिष्ट स्थान रखती है। देश में समय-समय पर ऐसे महापुरुषों ने जन्म लिया जिन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा से राष्ट्र की सेवा की है। यह बात चीफ एडवाइजरी कम प्रेस सचिव इंजीनियर एसोसिएशन आरसीएफ बृज मोहन ने दी।

उन्होंने बताया कि भारतीय रेलवे में 15 सितंबर 1990 से इंजीनियर डे मनाया जाता है। इसमें आॅल इंडिया रेलवे इंजीनियर्स फेडरेशन इंजीनियर्स एसोसिएशन आरसीएफ द्वारा वारिश शाह हाल में इंजीनियर्स दिवस मनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि महान इंजीनियर भारतर| सर विश्वेश्वरैया के जन्मदिवस पर यह दिन मनाया जाता है। विश्वेश्वरैया का जन्म 15 सितंबर 1861 को मैंसूर राज्य में कालोर जिले के मदनहल्ली गांव में हुआ था। वर्ष 1884 में बंबई के पीडब्ल्यूडी विभाग में असिस्टेंट इंजीनियर के पद पर नियुक्त हुए थे। 7 सितंबर 1955 प्रथम राष्ट्रपति डा. राजेन्द्र प्रसाद ने इनके द्वारा दी गई राष्ट्र की सेवाओं के लिए देश का सर्वोच्च अलंकरण भारत र| से देकर सम्मानित किया था। 14 अप्रैल 1962 को इनका निधन हो गया था। इसलिए उनके जन्मदिन पर इंजीनियर्स डे मनाया जाता है।