कप्यूटर टीचर 21 को शुरू करेंगे मरणव्रत
कपूरथला|कंप्यूटर टीचर्सयूनियन के अध्यक्ष रमन शर्मा की अध्यक्षता में रविवार को बैठक हुई। इसमें प्रदेश उपाध्यक्ष अरुणदीप सिंह सैदपुर विशेष तौर पर पहुंचे। इस दौरान यूनियन नेताओं ने कहा कि कंप्यूटर टीचरों के संयुक्त फ्रंट द्वारा 21 सितंबर को अजीतगढ़ (मोहाली) में रोष रैली की जाएगी। इसी दिन मरणव्रत शुरू किया जाएगा। यह मरणव्रत तब तक जारी रहेगा जब तक प्रदेश के 7 हजार कंप्यूटर टीचरों को पिकटिस सोसायटी से निकाल कर शिक्षा विभाग में तबदील नहीं किया जाता। परमजीत सिंह, अवतार सिंह, सुरिन्द्र सिंह, सुरजीत सिंह, सुखवंत सिंह, दीपक, जतन्द्रि और सर्बजीत सिंह मौजूद थे।